ऐसे तो हर साल बहुत सी फिल्मे आती है, जो दर्शको को काफी पसंद आती है। कुछ फिल्मे एक्शन से भरपूर होती है। तो कुछ इमोशनल होती है, कुछ ड्रामे से तो कुछ रोमांस से भरपूर होती है। इनमे से कुछ फिल्मे 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेती है तो कुछ फ्लॉप बन कर रह जाती है।
इस साल कुछ इस तरह की फिल्मे आने वाली है, जो बॉक्स ऑफिस पे धमाल मचाने वाली है। ये फिल्मे जो दर्शको को काफी पसंद आएगी। इनमे कुछ फिल्मे वो है, जिनके पार्ट 2 या पार्ट 3 होंगे , ये वो फिल्मो के सीक्वल पर बनी है, जिनके कुछ पार्ट पहले ही बन चुके है, जिन्हे दर्शको ने काफी पसंद किया है।
ये रही वो फिल्मे जो 2023 में मचाएगी धमाल
गदर 2 :- इस फिल्म में सन्नी देओल और अमिषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा ,गौरव चोपड़ा होंगे। इस फिल्म में रोमांस तो देखने को मिलेगा साथ ही साथ सन्नी देओल का भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
ओह माय गॉड 2 :- इस फिल्म में अक्षय कुमार अरुण गोविल, यामी गौतम होंगे, यह फिल्म धर्म को लेकर बनी है।इस फिल्म में अक्षय कुमार गॉड के रूप में दिखाई देंगे।इस फिल्म में कॉमेडी ,ड्रामा तो दिखेगा ही साथ ही साथ यह फिल्म आपको इमोशनल भी कर देगी। यह फिल्म 9 जून 2023 को रिलीज होगी।
ड्रीम गर्ल 2 :- इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और उनके साथ अनन्या पांडे होंगी, ये फिल्म ड्रामे से भरपुर होगी। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी, यह फिल्म 2019 में आई ड्रीम गर्ल का सीक्वल है।
सिंघम 3 :- इस फिल्म में अजय देवगन ,अक्षय कुमार ,रनवीर सिंह ,जैकी श्रॉफ और जावेद जाफरी होंगे। इस फिल्म के डारेक्टर रोहित शेट्टी है। यह फिल्म 31 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
फुकरे 3 :- इस फिल्म में वरुण शर्मा ,पुलकित सम्राट ,मनोज सिंग ,पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्डा है।यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
टाइगर 3 :- इस फिल्म में सलमान खान ,कैटरीना कैफ,इमरान हासमी और विशाल जेठवा दिखाई देंगे इस फिल्म में काफी एक्शन देखने को मिलेगा यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी
