भारत के सिनेमाघरों में ये फिल्में हुई थी बैन

These films were banned in Indian cinemas


भारतीय सिनेमाघरो में कई फिल्मे है, जो हिट भी हुई है, और कई सुपर हिट भी होती आई है, और कुछ फिल्मों ने अच्छी कमाई भी की है।  इमोशनल ,कॉमेडी और ऐक्शन ऐसी कई तरह की फिल्मों ने दर्शकों के दिलो में जगह बनाई है। 

पर कुछ फिल्में ऐसी भी रही है, जो बन तो गई है, पर दर्शकों तक नही पहुच पाई उन फिल्मों को सेंसर बोर्ड द्वारा ही बैन कर दिया गया। ये फिल्में ऐसी रही जिन्हें दर्शको तक पहुचना सही नही था। कुछ फिल्मों के सीन आपत्तिजनक थे तो कुछ फिल्मों की भाषा ,उनके शब्द ठीक तरीके से दर्शाये नही गए थे। 

इनमे में से कुछ फिल्मे ये है जिन्हे बेन कर दिया गया

किस्सा कुर्सी का : इस फिल्म को संजय गांधी और इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित बताया गया था। इसलिए इस फिल्म को सिनेमाघरो में बैन कर दिया गया। 

फायर : यह फिल्म 1996 में आई थी। इस फिल्म में नंदिता दास और शबाना आज़मी ये दोनों मशहूर हीरोइने थी।  ये फिल्म समय के हिसाब से ज्यादा बोल्ड और समलेंगिकता होने के कारण इस फिल्म को बैन कर दिया गया था।  

परज़ानिया : यह फिल्म फैक्ट्स पर आधारित है। इस फिल्म में भारत में हो रहे धर्म के नाम पर होने वाले दंगो के चलते इसे बैन कर दिया गया था। इस फिल्म में गुजरात में हुए दंगो का भी जिक्र दर्शाया गया था। 

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का : यह फिल्म 2016 में आई थी। यह फिल्म बहुत चर्चा का विषय बनी। इस फिल्म में कुछ इस तरह के कुछ सिन थे। उसे देखते हुए इस फिल्म को भी बैन कर दिया गया।  

बैडिक क़्वीन : यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई, पर यह फिल्म कभी सिनेमाघरो में लगी ही नहीं, बैडिक क़्वीन एक ऐसी फिल्म है, जो ऐसी महिला पर आधारित है, जो खुद के लिए पूरी दुनिया से लड़ गई थी। 

ब्लैक फ्राइडे : यह फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म में 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों को दर्शाया गया था, और यह फिल्म मेमन परिवार की कॉन्सपिरेसी को भी बताती है।  

गांडू : यह फिल्म उसके नाम से ही सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म की भाषा पर भी कई सवाल उठाये  गए।  इस फिल्म के कंटेंट पर भी कट लगाये गए। ज्यादातर इस फिल्म की भाषा के चलते इस फिल्म को बैन कर दिया गया। 

अनफ्रीडम : यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म को भी दर्शको तक जाने पर रोक लगाई गई यह फिल्म भी समलेंगिकता और एडल्ट सींन्स के कारण बैन हुई।  

Previous Post Next Post