ऐसे लड़के से शादी करना चाहती है "ये रिश्ता क्या कहलाता" की अक्षु

Akshu of Yeh Rishta Kya Kehlata wants to marry such a boy


"ये रिश्ता क्या कहलाता है" शो को कई साल हो चुके है फिर भी इस शो ने आज भी टीआरपी की दुनिया मे अपनी जगह बना कर रखी है। ये शो को आज भी ऑडियन्स उतना ही पसंद करती है जितना कि पहले पसन्द करती थी। इस शो की जोडियो ने भी दर्शकों के दिलो में अच्छी जगह बनाई है।

"ये रिश्ता क्या कहलाता है" में नैतिक और अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके बाद आई नायरा और कार्तिक की जोड़ी, इस जोड़ी को भी ऑडियन्स ने अपने दिलो में जगह दी और इस शो ने अभी भी दर्शकों के दिलो में अच्छा मुकाम बना कर रखा है। अभिमन्यु और अक्षु कि इस जोड़ी को भी ऑडियन्स अच्छा प्यार दे रही है।  

कैसे लड़के से शादी करना चाहती है "ये रिश्ता क्या कहलाता" की अक्षु

"ये रिश्ता क्या कहलाता है" कि अक्षु यानी प्रणाली खूबसूरत होने के साथ साथ एक अच्छी कलाकार भी है। जब अक्षु से पूछा गया कि आप कैसे लड़के से शादी करना चाहेंगी और वो लड़का इसी इंड्रस्ट्री का होगा या बाहर का होगा?

इस पर प्रणाली यानी अक्षु का जवाब था- लड़का एक्टर हो या बैंकर, बस प्यार करने वाला होना चाहिए, केयर करने वाला हो, इज्जत करने वाला हो, जब मुझे ऐसा लड़का मिलेगा तब में शादी कर लुंगी। 

रिपोर्ट्स की माने तो प्रणाली और हर्षद चोपड़ा यानि अभिमन्यु एक दूसरे को डेट कर रहे है। प्रणाली और हर्षद को हर इवेंट में एक दूसरे के साथ जिस तरह देखा जाता है उससे ये कयास लगाये जा रहे है। हालांकि प्रणाली और हर्षद ने इस बारे में कोई भी खुलकर बात नही की। "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में प्रणाली और हर्षद की केमेस्ट्री को ऑडियन्स खूब पसंद कर रही है। 



Previous Post Next Post