रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म होने के पहले ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का आगाज हो चुका था ,जाने माने डारेक्टर रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के सेट पर आकर ही इस शो का शुभारम्भ कर दिया था।
रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर मे आकर घर के सदस्यों से कुछ स्टंट करवाये थे, और कहा था ऐसा पहली बार होगा। जिसे सीधे बिग बॉस के घर से निकल कर खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में जाने का मौका मिलेगा और ये ऑफर टॉप 5 में आये शालीन भनोट को दिया गया था लेकिन उन्होने अपने फोबिआ के कारण शो में आने से मना कर दिया।
खतरों के खिलाडी सीजन 13 का सभी दर्शको को बेसब्री से इन्तजार है। खतरों के खिलाडी फियर फेक्टर खतरनाक स्टंट से भरपूर होगा। ये सीजन भी जाने माने डारेक्टर रोहित शेट्टी ही करने वाले है। खतरों के खिलाडी सीजन 12 के विजेता तुषार कालिया बने थे। इस बार के सीजन में कई जाने पहचाने चहरे देखने को मिलेंगे, जो इस शो में खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में ये कंटेस्टेंट होंगे शामिल
1 . करण कुंद्रा
2 . काम्य पंजाबी
3. मुनव्वर फारूकी
4. शिव ठाकरे
5. नकुल मेहता
6. अर्चना गौतम
7. अवनीत कौर
8. आसिम रियाज़
9. दिशा परमार
10. प्रियंका चाहर चौधरी
यह खतरों के खिलाडी सीजन 13 कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इस शो को शनिवार और रविवार के दिन प्रस्तुत किया जायगा। मेकर्स द्वारा यह शो मार्च के कुछ हफ्तों से प्रारम्भ किया जायगा। इस शो से जुडी और भी जानकारी आपको इस साइट पर मिलती रहेगी।
