बॉलीवुड की कई हिरोइनो ने वैसे तो हमेशा अपने आप को फिट एन्ड फाइन रखा है। इसी वजह से वे हमेशा खूबसूरत लगती आई है। अगर उन्हें कभी अनफिट देखा गया है , तो उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान देखा गया है। बॉलीवुड की कुछ हिरोइनो ने प्रेग्नेंसी के बाद किस तरह वापिस अपने आप को फिट किया।
आलिया भट्ट
कुछ महीनों पहले आलिया भट्ट प्रेगनेंट थी। उन्होंने बहुत प्यारी बच्ची को जन्म दिया है। जिसके चलते उनका प्रेग्नेंसी के वक्त काफी वजन बढ़ गया था। कुछ समय बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। आलिया भट्ट ने डायटिंग शुरू कर दी। उन्होंने योग ओर कार्डियो की मदद से एक महीने में ही अपना वजन कम लिया। और आज वो वैसी ही फिट दिख रही है , जैसी पहले थी।
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने भी अपने दो बच्चों के बावजूद भी आज भी अपने आप को फिट रखा है। करीना कपूर खान ने अपने आप को बैलेंस डाइट पर रखा , और योग एवम वर्कआउट करके अपने आप को पहले जैसा फिट कर लिया है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी अपनी बच्ची को 2 साल पहले जन्म दिया था। जिसके चलते उनका वजन भी बहुत बढ़ गया था। अनुष्का की नूट्रिशनिस्ट के अनुसार बेटी के जन्म के बाद वजन बढ़ने के बाद अनुष्का शर्मा ने भी डायट पर काफी फोकस किया और एक बेलेंस बना कर रखा। जिसके चलते आज वो फिट दिखाई दे रही है।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने भी कुछ दिनों पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। सोनम भी प्रेगनेंसी के दौरान काफी अनफिट हो गई थी सोनम ने भी डाइटिंग शरू की योग और वर्कआउट काफी किया। उनकी इस फिटनेस का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। उन्होंने अपने आप को किस तरह फिर से फिट किया है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्प शेट्टी को तो फिटनेस की क्वीन कहा जाता है। शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे के जन्म के बाद 31 किलो वजन कम किया था। उन्होंने 3 महीने के अंदर अपने आप को डायटिंग, योग और वर्कआउट से काफी फिट एन फाइन किया है।
यह भी पढ़ें
