दीपिका पादुकोण की अभी हाल ही मैं पठान मूवी रिलीज हुई है।इस फ़िल्म में दीपिका सुपर स्टार शाहरुख खान के साथ लीड रोल में दिखाई दी, इस फ़िल्म ने कमाई के रिकार्ड तो नही तोड़े पर काफी अच्छी कमाई कर ली है। पठान मूवी के बाद अब दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ,हॉलीवुड के साथ - साथ साउथ की मूवी में भी दिखाई देने वाली है।
दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्मों में बॉलीवुड,हॉलीवुड के साथ - साथ साउथ की मूवीयो में भी दिखाई देने वाली है, जिसके चलते दीपिका की 9 फिल्में आने वाली है जो की बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इन फिल्मो में दीपिका अलग - अलग किरदार में दिखाई देने वाली है, कुछ फिल्मों में दीपिका एक्शन करती भी नजर आने वाली है।
ये होंगी दीपिका पादुकोण की 9 फिल्में
1. सिंघम 3 :- इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण अजय देवगन के साथ दिखाई देने वाली है। इस फ़िल्म में दीपिका लेडी कॉप का किरदार निभाने वाली है।
2. प्रोजेक्ट K :- साउथ के सुपर स्टार प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है।
3. द्रोपदी :- कई रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण जल्द ही महाभारत की कैरेक्टर द्रोपदी पर बन रही मूवी में भी दिखाई देने वाली है।
4. ब्रम्हास्त्र 2 :- दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाली है, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ़िल्म में दीपिका रणबीर कपूर की माँ के रोल में नजर आने वाली है।
5 . द इंटर्न रीमेक :- हॉलीवुड फ़िल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देने वाली है।
6. फाइटर :- इस फ़िल्म में दीपिका ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करती नजर आएगी।
7. SSSMB29 :- कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही दीपिका राजमौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ दिखाई देने वाली है।
8. नयनतारा :- इस फ़िल्म में भी दीपिका शाहरुख खान के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी।
9. जवान :- दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में भी शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
